Wednesday, August 15, 2012

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा । हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसताँ हमारा ।।




 सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा ।
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसताँ हमारा ।।

ग़ुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में ।
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा ।। सारे...

परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का ।
वो संतरी हमारा, वो पासबाँ हमारा ।। सारे...

गोदी में खेलती हैं, उसकी हज़ारों नदियाँ ।
गुलशन है जिनके दम से, रश्क-ए-जिनाँ हमारा ।।सारे....

ऐ आब-ए-रूद-ए-गंगा! वो दिन है याद तुझको ।
उतरा तेरे किनारे, जब कारवाँ हमारा ।। सारे...

मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना ।
हिन्दी हैं हम वतन हैं, हिन्दोस्ताँ हमारा ।। सारे...

यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहाँ से ।
अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा ।।सारे...

कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी ।
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा ।। सारे...

'इक़बाल' कोई महरम, अपना नहीं जहाँ में ।
मालूम क्या किसी को, दर्द-ए-निहाँ हमारा ।। सारे...
जय हिन्द 

Thursday, August 9, 2012

 


 

जो चढ़ ही चुका हरि चरणों पे,
उसे हानि लाभ की क्या चिन्ता

जब मस्त शमा पे परवाना
उसे जीवन मरण की क्या चिन्ता
...

 
जो चल दरबार पे आया हैं
उसे अपनी अकाल से क्या मतलब

सिर रख के उठाया नही जाता
उसे सिर और धड की क्या चिन्ता

मत प्रेम खिलौना जानो तुम
जरा प्रेम तत्व पहचानो तुम

जब तन में भसम रमा ही ली
तो बनने बनाने की क्या चिन्ता

यह मार्ग प्रेम का दीवानों
मत खेल करो तुम नादानों

जब इश्क लगाया प्रियतम से
फिर कहने कहाने की क्या चिन्ता

पथ भूलो मत कुछ सोच करो
जब प्रेम गली में आ ही चुके...

 

राधे राधे

 

 

बाजै बाजै री बधाई



बाजै बाजै री बधाई मैया तेरे अँगना |
बडो अनोखो लाल जायो स्याम रंग सब के मन भायो

ब्रजवासिन को हियो हुलसायो
उमगि उमगि सब चले नन्द घर बाँधे बँधना ||

 बाजै...
नन्द भवन ऐसो सजवायो बैकुण्ठहु कूँ दियो लजायो
सब लोकन ते घनो सुहायो
टोल टोल गोपी उठ धाई गावै मँगना ||

 बाजै...
ब्राह्मण अपने वेद पढ़त है नन्द बाबा जू दान करत हैं
पाग पिछोरा ग्वाल लेत है
गोपिन कूँ दियो लहँगा फरिया रतन जडित कंगना ||

 बाजै.....
नाच नाच के प्रेम दिखायो नन्द भवन में धूम मचायो
देय आसीस सबन मन भायो
अरी यशोदा रानी तेरो जीवै ललना ||
बाजै....
बाजै बाजै री बधाई....
।।जन्माष्टमी की शुभेच्छा । । 

Wednesday, August 8, 2012

नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही
नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही

बाबा लुटावे अन्न धन सोना ..मैया लुटावे माखन लोना..
नाच रही सब भीर..बधाई बाज रही
नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही
ढोलक और नगाड़े बाजे..शंकरजी का डमरू बाजे..
बाज रही मुरली..बधाई बाज रही
नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही ..
ब्रह्मा नाचे शंकर नाचे..नारदजी वीणा ले नाचे..
नाचे ब्रहम शरीर ..बधाई बाज रही
  नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही ..
भाग्य हमारे उदय हुए है..नंदलाला के दर्श भये है..
खुली सब की तकदीर..बधाई बाज रही ..
नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही
नन्दरानी की खुली तकदीर बधाई बाज रही

नन्द के आन्नद भयो  जय कन्हैया लाल की
नन्द के आन्नद भयो  जय कन्हैया लाल की
। जिस प्रकार नन्द-यशोदा जी के आनंद  हुआ उसी प्रकार आप सब के जीवन में आनंद हो ।

Tuesday, October 19, 2010

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी
जिधर भी देखू ,दिखे जुगल छवि तिहारी..
श्याम तुम स्वामी मेरे स्वामिनी राधे रानी
युगल चरणों को निहारत कटे  मेरी जिंदगानी .
मैं तो बस चाकर तेरा, चाकरी लगे प्यारी

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी
जिधर भी देखू ,दिखे जुगल छवि तिहारी..

पाँव में बांध घुँघरू ,हाथ करताल लिया है
नयन में छवि बसा के तुम्हे ही याद किया है
नाचू कीर्तन में तेरे, नाचू ज्यु मीरा प्यारी
 
आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी
  जिधर भी देखू ,दिखे जुगल छवि तिहारी..

बताओ कबहूँ मिलोगे,हमसे हे गिरवरधारी
हम तेरे दरश दीवाने दरश दे दो गिरधारी
बिता देंगे हम जीवन लेके एक आस तिहारी

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी
जिधर भी देखू ,दिखे जुगल छवि तिहारी..

दूर अब तुमसे  रहना नहीं मंजूर है मुझको
पास तुम्हे आना पड़ेगा सुनलो ऐ प्यारे तुमको
"नंदू "दिलदार दिलो पर लगी अब छाप तुम्हारी

आपके श्री चरणों में उम्र कट जाये सारी
जिधर भी देखू ,दिखे जुगल छवि तिहारी..

भाव : कीर्तन सम्राट "श्रधेय नंदू जी "दरभंगा

Monday, September 20, 2010

हे बांके बिहारी गिरधारी


हे बांके बिहारी गिरधारी हो प्यार तुम्हारे चरणों में
नटवर मधु सुदन बनवारी हो प्यार तुम्हरे चरणों में |

में जग से उब चूका मोहन सब जग को परख चुखा सोहन
अब सरन तेहरी गिरधारी हो प्यार तुम्हारे चरणों में |

भाई सूत दार कुटुम्बी जन सब में मेरे सिगरे बंधन
सब स्वारथ के यह संसारी हो प्यार तुम्हारे चरणों में|

पापी या जापी नर नारी इन चरणों से जिनकी यारी
उनके हरि हो तुम भय हारी हो प्यार तुम्हारे चरणों मैं

मैं सुख में रहूँ या दुःख मैं रहूँ काँटों में रहूँ फूलो में रहूँ
बन में घर में जहां भी रहूँ हो प्यार तुम्हारे चरणों मैं|

नख कुंद कांती कस्तूरी सम चर्चित चन्दन अर्पित मम मन
तेरे चरणों की बलिहारी हो प्यार तुहारे चरणों मैं|

मन के मंदिर मैं आओ तुम नस नस में श्याम समाओ तुम
तुम्हारे है हम हमरे हो तुम हो प्यार तुहारे चरणों मैं|

इस जीवन के तुम जीवन हो हे श्याम तुम्ही मेरे धन हो
सुख शांति मूल तब चिंतन हो हो प्यार तुम्हारे चरणों मैं

                                                                 जय श्री कृष्णा....

Friday, September 10, 2010

morya re baappa morya re


(teri deewaani duniya saari, aaj hamane jaana hai
apane bhakto mein deva tune humko bhi maana hai) - 2
ghar se vida hoke jaate ho, dil se kabhi na tum jaana re - 2
tumko hai kasam, ganapati bappa morya
morya re baappa morya re - 4
tu aaya hai, tu aayega, agale baras bhi aana re - 2
teri deewaani duniya saari, aaj hamane jaana hai
apane bhakto mein deva tune humko bhi maana hai
ghar se vida hoke jaate ho, dil se kabhi na tum jaana re - 2
tumko hai kasam, ganapati bappa morya
morya re baappa morya re - 4
tu aaya hai, tu aayega, agale baras bhi aana re - 2
teri deewaani duniya saari, aaj hamane jaana hai
apane bhakto mein deva tune humko bhi maana hai

sabse pehle hoti puja - 2

hum to abb yeh jaane - 2
ho sabse pehle tu hi aata, (kashto ko mitaane - 2)
aage bhi jab tujhe pukaare, kabhi na der lagaana re - 2
ghar se vida hoke jaate ho, dil se kabhi na tum jaana re - 2
tumko hai kasam, ganapati bappa morya
morya re baappa morya re - 4 (ganapati bappa)
tarasengi aankhe yeh hamaari terehi darshan ko - 2, terehi darshan ko
karana tu swikaaar ha dil se, (iss visarjan ko - 2)
galati ho jaaye hamase, usako bhul jaana re - 2
ghar se vida hoke jaate ho, dil se kabhi na tum jaana re - 2
tumko hai kasam, ganapati bappa morya
morya re baappa morya re - 4 (ganapati bappa)
teri deewaani duniya saari, aaj hamane jaana hai
apane bhakto mein deva tune humko bhi maana hai
ghar se vida hoke jaate ho, dil se kabhi na tum jaana re - 2
tumko hai kasam, ganapati bappa morya
morya re baappa morya re - 2 (ganapati bappa)
morya re baappa morya re, agale baras bhi juldi aa re - 3

आप सभी को   गणेश चतुर्थी  की बहुत बहुत बधाईयाँ
Teri Deewani Duniya Sari Lyrics - My Friend Ganesha - Hindi Movie Song